जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी कराने के मामले में, नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी ने कश्मीर के गवर्नर को पत्र लिखा
28 जून, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) कश्मीर में हुए सिख समुदाय की दो लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी कराने के मामले में नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से जर्नल स्केट्री धन्ना सिंह की अगुवाई में एक बैठक की गई । जिसमें पूरे घटना क्रम की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कड़ी निंदा की और जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा को एक पत्र लिखकर मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश वा मध्य प्रदेश की तरह इंटर मैरिज कास्ट एक्ट लागू किया जाए जिसमें माता पिता की अनुमति को आवश्यक कर पंजाब से बाहर सभी राज्यों में अल्पसंख्यक आयोग में विशेष दर्जा दिया जाए । वही कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने अपनी तीखी प्रतिकिर्या देते हुए कहा की दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही की जानी चाहिए और सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा ऐसे मामले जिसमें किसी धर्म को ठेस पहुंचे ऐसे मामलों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए । भविष्य में ऐसी घटनाए और न हो इसके लिए उन्होंने सरकार से एंटी लव जिहाद जैसे कानून को सभी राज्यों में लागू करने की अपील की । बैठक में धन्ना सिंह, लक्खा सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, दया सिंह, रणजीत सिंह राणा, ग्रुपे सिंह, पेज सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे ।
इस पूरे घटना क्रम से पूरे देश के सिख समुदाय के लोगो में आक्रोश है जिससे देश के अलग अलग हिस्सों से समुदाय के लोगो की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है
सुखवंत सिंह भुल्लर (लेखाकार)
में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हू । ऐसे धर्म से जुड़े मामलों में सरकार को कड़े कानून नियम बनाने की आवश्कता है । इस घटना से पूरे सिख समाज के लोगो में आक्रोश है जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कारवाही होनी चाहिए । जिससे अशांति जैसा माहौल पैदा ना हो सके और लोगो का विश्वास कानून और सरकार के प्रति मजबूत हो सके ।
