-->

search ad

घूमने आए युवक की नानकमत्ता डैम में डूबने से हुई मौत

घूमने आए युवक की नानकमत्ता डैम में डूबने से हुई मौत


 नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता अपने तीन दोस्तो के साथ घूमने आए युवक की डेम में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की सोमवार को बीसलपुर चौराहा बरेली निवासी तौहीद पुत्र गुड्डू अपने तीन दोस्त अंकित, अनमोल, अशोक के साथ नानकमत्ता घूमने आया था युवक अपने दोस्तो के साथ डेम घूम रहा था दोस्तो के मना करने के बाद भी इसी दौरान वह डेम में नहाने के लिए उतर गया । जहा युवक नहाते वक्त गहरा पानी होने की वजह से डूब गया । आनन फानन में उसके दोस्तो ने आसपास के मछुवारों को बुलाकर उनकी मदद से उसे बाहर निकाला जिसके बाद उसे नजदीकी अस्तपताल ले गया । जहा डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के तीनों दोस्तो से पूछताछ कर स्वजनों को सूचित कर दिया इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । मृतक के एक दोस्त अंकित से पूछताछ करने पर पता चला की मृतक के तीनों दोस्त तैरना नहीं जानते थे जिसके चलते मृतक युवक को पानी से बाहर निकालने में समय लग गया जिसके कारण पानी में अधिक समय तक डूबने से युवक की मौत हो गई । 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन