-->

search ad

विधायक नानकमत्ता ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन

विधायक नानकमत्ता ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन


नानकमत्ता: (ब्यूरो) आज विधायक नानकमत्ता डॉक्टर प्रेम सिंह राणा नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में जिले के प्रथम ऑक्सीजन प्लांट का उद्घघाटन किया । इस प्लांट का निर्माण गुजरात अंबुजा ग्रुप के माध्यम से कराया गया है । इस ऑक्सीजन प्लांट को 30 बेड़ों से जोड़ा गया है जिससे एक बार में 30 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी । विधायक नानकमत्ता ने अपर जिलाधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल, अंबुजा ग्रुप के जीएम आर के गुप्ता, अपर जिला चिकित्साधिकारी हरेंद्र मलिक, उप जिलाधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा की उपस्थिति में प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ कर आज से प्लांट को सुचारू कर दिया है । इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ०प्रेम सिंह राणा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र के लोगो को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े ओर इधर उधर भटकना न पड़े इसको देखते हुए ही प्लाट लगाया गया है ओर अब क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिलेगी । इस दौरान कार्यक्रम में सितारगंज के मुख्य चिकित्साधिकार डॉ० राजेश आर्या, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ० इला रावत, डॉ० हर्षपाल, डॉ० आबिद, डॉ० खुशबु, मोहित अग्रवाल, ध्रुव राणा, तरनजीत रानू,जगदीश जोशी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन