-->

search ad

सरकारी विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

सरकारी विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 


नानकमत्ता: (ब्यूरो) सरकारी विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगो को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की चोरो ने 29 जून की रात ग्राम बिडोरी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धावा बोलकर विद्यालय में रखा समान चुरा लिया था । मामले की प्रधानाचार्य हेम चंद्र पाण्डे ने चोरो के खिलाफ तहरीर सोपी थी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था । सीoओ खटीमा के निर्देशन पर थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नृतत्व में चोरी के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया । पुलिस ने चोरो की पहचान और मामले के खुलासे के लिए सीसी टीवी कैमरों की मददत ली । जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खेमपुर जाने वाले रास्ते पर चोरी में शामिल ग्राम बिडोरी थाना नानकमत्ता निवासी छिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह और ग्राम बिडोरी निवासी कृपाल सिंह उर्फ गोच्ची पुत्र बलवंत सिंह को चोरी की बाल्डिंग मशीन के साथ दबोच लिया । पूछताछ में दोनो ने विद्यालय में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया । दोनो की निशानदेही पर स्कूल के पीछे से पुलिस ने झाड़ियों से चोरी का माल बरामद किया । चोरो से बरामद समान में एक बाल्डिंग मशीन, ड्रिल सेट, बीपी मशीन, वाटर पंप, हेक्सा फ्रेम, हेड ड्रिल मशीन, मिक्सर ग्रैंडर, और प्रेशर कुकर साहित अन्य समान बरामद किया गया । चोरी खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेब सुरेंद्र सिंह, बोविंदर कुमार, कपिल कुमार आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन