20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को दबोचा
20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को दबोचा
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) मुखबिर की सूचना पर नानकमत्ता पुलिस टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की खास मुखबिर ने सूचना देकर कच्ची शराब ले जा रहे तस्कर की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस टीम के साथ एसआई धर्मेद्र आर्या, गुरुद्वारा के पीछे पुलिया के पास आ रहे ग्राम बिचुवा निवासी कुलवंत सिंह पुत्र जरनैल सिंह को रोकने का प्रयास किया जिसपर पुलिस देख युवक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को रोक लिया और तलाशी ली तलाशी में उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय में पेश किया है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा की नशे और अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की पहली प्राथिमिकता है और किसी भी अपराधी को बक्शा नही जायेगा ।