मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्वक मनाया चेहल्लुम का त्यौहार।
01 अक्टूबर, 2021
Edit
मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्वक मनाया चेहल्लुम का त्यौहार।
सितारगंज: (सतपाल सरारी) मैदान ए कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 71 अनुयायियों की शहादत के 40 दिन बाद चेहल्लुम का त्यौहार मनाया जाता है। बृस्पतिवार को सितारगंज क्षेत्र में चेहल्लुम के त्यौहार पर नगर के मुख्य मार्गों पर जारतो को शांतिपूर्वक निकाला गया।मुस्लिमो ने मुख्य चौक पर गतका भी खेला।.इमाम हुसैन की शहादत और उनके साथियों की शहादत को याद करने के लिए चेहल्लुम का त्यौहार मनाया जाता है। नगर में शांतिपूर्वक तरीके से त्यौहार को मनाया गया। मुस्लिम समाज जारतो को मुख्य बाजार होते हुए कर्बला पहुंचे जहां औरतों को दफनाया गया और कुछ लोगों ने अपनी जारतों को इमामबाड़े में भी रखा।