पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 12 युवकों को दबोचा
हल्द्वानी: (सतपाल सरारी) सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 12 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा उनके के पास करीब 20,560 रुपये की नगदी बरामद हुई हैं । सभी को कोतवाली की हवालात में बंद रखा गया है । पेशे से सभी आरोपी वाहन चालक हैं । जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने टीम के साथ प्रेम टाॅकीज के पास सार्वजनिक स्थान छापा मारा । इसी दौरान मौके पर 12 लोग जुआ खेल रहे थे । पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया । पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया । पूछताछ में युवकों ने अपनी अपनी पहचान नाम हरीश खड़ायत निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़, महेश रावल निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, दीपक कुमार निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, राजेश सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, मनोज मेहरा निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, जीवन लाल निवासी डीडीहाट पिथौरागढ़, होशियार सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, हीरा लाल निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, नवीन कुमार चैकौरी निवासी पिथौरागढ़, भूपेंद्र सिंह निवासी थल पिथौरागढ़, नवल आर्य निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़ व सुरेंद्र सिंह निवासी सितारगंज उधम सिंहनगर बताया । सभी आरोपित पेशे से वाहन चालक का कार्य करते हैं । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों पर 13 जुआ अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है ।