4.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को दबोचा
सितारगंज: (सतपाल सरारी) नगर में चल रहे अवैध नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने चैकिंग के दौरान 4.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है । चौकी प्रभारी सरकड़ा के एसआई जगदीश चन्द तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की बीते शनिवार को पुलिस ने मादक पदार्थो पर रोक लगाने की मुहिम के तहत ग्राम मलपूरी से खुनसरा जाने वाले रास्ते पर चैकिंग अभियान चलाया था । जिस दौरान ग्राम सावेपुर थाना सितारगंज निवासी मनप्रीत उर्फ लाल पुत्र हरी सिंह पुलिस देख पीछे मुड़ कर भागने लगा जिस पर पुलिस ने तत्काल पीछा कर उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई । पूछताछ में युवक ने आसपास के इलाको में नशेड़ियों को स्मैक बेचने की बात बताई युवक के पहले किसी अपराधिक रिकॉर्ड होने के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है । पुलिस ने युवक के खिलाफ थाने में 8/22 एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है ।