किसान नेताओ ने किसानों के साथ हुए लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की।
किसान नेताओ ने किसानों के साथ हुए लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की
नानकमत्ता:(सतपाल सिंह सरारी) नानकमत्ता में किसानों ने यूपी में हुए कृत्य की कड़े शब्दो में घोर निदा की। भकियु (स्वराज) के प्रदेश अध्यक्ष सुखवंत सिंह भुल्लर ने आरोप लगाते हुए कहा की रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया नगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में किसानों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन था जिसके बाद वापिस लौट रहे किसानो पर सांसद मिश्रा (टैनी) के पुत्र ने दो गाड़ियों में हथियारो से लैस गुंडों के साथ किसानो पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके पर चार किसानों की मौत भी हो गई है और दर्जनों किसान घायल बताए जा रहे है । आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की किसानो के लिए भाजपा सांसद अजय मिश्रा (टैनी) ने कुछ दिन पूर्व किसानो को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और किसानो को उखेड़ने को लेकर धमकियां दी थी । जिसके विरोध में आज किसानो ने शांति प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था जिसके दौरान इस कृत्य को अंजाम दिया गया । भुल्लर ने सभी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही कर गिरफ्तारी कर हमले में मृत और घायल किसानो को मुवाजा दिए जाने की मांग की है । निंदा करने वाले किसानों में तरसेम सिंह, अमृतपाल सिंह मान, अतिंदर सिह भुल्लर, रिशपाल सिंह, रंजीत सिंह राणा,बलदेव सिंह चीमा,रंजीत सिंह,महेन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे ।