-->

search ad

प्लास्टिक पन्नी से मुंह बांध, गला घोंट धारदार हथियार से किया हमला, कानपुर की ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी

प्लास्टिक पन्नी से मुंह बांध, गला घोंट धारदार हथियार से किया हमला, कानपुर की ट्रिपल मर्डर की इनसाइड स्टोरी

 


यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर में बच्‍चे– पत्नी संग कारोबारी की हत्‍या ने आम लोगों के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है । इस जघन्‍य अपराध को जिस तरह से अंजाम दिया गया है उससे कातिलों की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है । पुलिस को बच्‍चे का मुंह प्लास्टिक पन्नी से बंधा मिला, जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोटों के निशान मिले है । मामला स्पष्ट लग रहा है कि कातिलों ने पहले पन्नी से मुंह बांधा फिर गला घोंटा और अंत में धारदार हथियार से वार कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया ।

शनिवार की प्रात: फजलगंज के उंचवा क्लोनी में हुए ट्रिपल मर्डर की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटनास्‍थल का दृश्य देखकर हैरान रह गई । किराना स्‍टोर मालिक, वा उनकी पत्‍नी और बेटे की हत्‍या कर दी गई थी । व्यापारी के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि पत्नी और बेटे का शव पास में पड़ा मिला । पुलिस जानकारी अनुसार तीनों को गला घोंटकर मारा गया है । डीसीपी हेड क्वार्टर संजीव त्यागी ने बताया कि बच्चे का मुंह पन्नी से बंधा मिला है जबकि महिला और पुरुष के शरीर पर चोटों के निशान है । अंदाजा लगाया जा रहा है पहले पूरे परिवार का पहले गला घोंटा गया फिर दंपती पर किसी धारदार हथियार से हमला भी किया गया । पुलिस सबूत जुटा रही है । जबकि उन्‍होंने दावा किया कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालो का पता लगा लिया जाएगा ।

मौके पर ताला तोड़कर अंदर घुसा लोग अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए 

पड़ोसीयो की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई राज किशोर ने काफी देर तक आवाज लगाई । बाहर से प्रोविजन स्टोर और घर में लॉक लगा हुआ था । भाई ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया । कुछ देर बाद किराना स्टोर का लॉक तोड़ा गया । लोग अंदर घुसे तो वहां का दृश्य देखकर अवाक रह गए । कमरे में प्रेम किशोर, पत्नी गीता और बेटे नैतिक की मृत बॉडी पड़ी थी । तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । 



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन