5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
रामनगर: (सतपाल सिंह) बीते बुधवार की देर शाम ग्राम पूछड़ी निवासी पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी बीच वह बच्ची अचानक लापता हो गई थी । मामले के संबंध में लापता बच्ची की बहन की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए ग्राम के ही एक युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था । वारदात की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस के भी होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गठित टीम ने लापता बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी । बच्ची की खोजबीन के लिए हल्द्वानी से डाॅग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था लेकिन देर बुधवार देर रात्रि तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी । पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की प्रातः बच्ची को एक बाग से बरामद किया गया । इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है और बरामद मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सीओ ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार करने की पुष्टि हुई है ।