-->

search ad

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या


किच्छा: (सतपाल सरारी) किच्छा के नगर सिरौली में B.com के स्टूडेंट ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या से पूर्व युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी वायरल किया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर बीस इंदिरानगर सिरोलीकला निवासी 19 वर्षीय वसीम कुरेशी पुत्र सलीम कुरेशी निवासी बीकाॅम प्रथम वर्ष का छात्र था । गुरुवार तड़के उसने अपने कमरे के सामने ही बनी गौशाला में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी । घटना तब की बताई जा रही है जब नमाज पढ़ने के लिए घर के लोग लगभग 5:30 बजे उठे तो जब घर वालो की नजर गौशाला पर पड़ी । स्वजनों ने युवक का शव लटका पाया आनन फानन में मृत वसीम को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । सूचना पर पुलभट्टा पुलिस टीम मौके पर पहुंची । घर मे चचेरे भाई छोटू ने इंस्टाग्राम में जब वसीम का मरने से पहले बनाया गया वीडियो देखा तो सबके होश उड़ गए । वीडियो में वसीम अपनी मौत का जिमेदार शिकारपुर बाजपुर व रामपुर टांडा के दो लोगो पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगा मौत करने की वजह बता रहा था । वीडियो वायरल की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वसीम का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस ने छानबीन कर आगे की कारवाही शुरू कर दी है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन