दक्षिणी जौलासाल रेंज में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सांपों के रेस्क्यू हेतु कार्यशालाओं का आयोजन
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द के निर्देशन में गुरुवार को दक्षिणी जौलासाल रेंज के अन्तर्गत ग्राम दियां तथा ऐंचता में विभिन्न स्थानों पर वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जहरीले सांपों को पकड़ने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्राधिकारी विजय चन्द्र भट्ट ने वन्य जीव संरक्षण एव आत्म सुरक्षा को संतुलित बनाने और मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण को लेकर जनता को जागरूक किया । विजय चन्द्र भट्ट ने वन एव वन्य जीवों के महत्व को जानकारी देते हुए निरन्तर विकास की बात कही । उन्होंने अवगत कराते हुए बताया कि वन विभाग की और से हाल ही में मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु क्षेत्र में सोलर टेंटिकल फेंसिंग व सुअर रोधी दीवारों का निर्माण भी कराया गया है । भट्ट ने इस अवसर पर समस्त जनता, जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की । इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में सभी लोगों से वन्य प्राणियों की सुरक्षा में अपना योगदान कर सामाजिक सहभागिता रखने पर विचार रखें । जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग की और से कराए जा रहे प्रशिक्षण हेतु वन विभाग का आभार प्रकट किया । इस मौके पर खटीमा विधानसभा क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष, नवीन कन्याल, मुकेश कुमार, आनन्द मोहन जोशी, कुमारी ममता के अतिरिक्त दान सिंह खोलिया, वन दरोगा, महिपाल सिंह, वन आरक्षी, महेश चन्द्र आर्या, वन आरक्षी, चतुर सिंह राना, प्रमोद पुजारा, परमजीत सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।