-->

search ad

छात्रा का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में, क्षेत्र के लोग गुस्साए

छात्रा का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में, क्षेत्र के लोग गुस्साए


हल्द्वानी: (सतपाल सरारी) छात्रा का अपहरण के बाद हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में क्षेत्र के लोग गुस्से मे है । गुस्साए लोगो ने कहा कि दोनों नशेड़ियों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए । नगर में नशे और सट्टे का धंधा भी पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए । इधर, पार्षद शकील अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने हत्या करने के बाद छात्रा के फोन को 6 हजार रुपये में बेच दिया था ।

शव ग्रह पहुंचे कांग्रेस नेता हाजी मतीन सिद्दीकी और पार्षद शकील अंसारी ने कहा नशे और सट्टे की वजह से पूरे समाज को बर्बाद हो रहा है । यदि इस पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में नशेड़ियों की संख्या बढ़ेगी । और इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहेगी पार्षद शाकिर जावेद भी शव ग्रह पहुंचे थे । समाजसेवी रोमी वारसी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ तस्करों ने पूरे इलाके के लोगो को बर्बाद करना शुरू किया है । जमानत पर छूटने के बाद नशा तस्कर सीना चौड़ा कर घूम रहे है । ऐसे नशेड़ियों को कुछ लोगों की सुपोर्ट मिली हुई है । इधर बेटी का शव आने पर पूरे मौहल्ले में मातम और गमगीन माहौल हो गया । वही कुछ लोगों का कहना ये भी है कि अब बहन बेटियां सुरक्षित नहीं नही है । मृत लड़की की मा और पिता का रो रो कर बुरा हाल है 


पार्षद जीशान ने खोजने में की पूरी मदद 


पार्षद जीशान परवेज ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा के गायब होने के बाद से ही उन्होंने खोजबीन में पुलिस टीम की काफी मदद की दिन रात पार्षद इस घटना मे परिवार के साथ बने रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन