-->

search ad

 टिकैत ने मंडी पहुंच लिया किसानो की फसल की खरीददारी का जायजा।

टिकैत ने मंडी पहुंच लिया किसानो की फसल की खरीददारी का जायजा।


 रुद्रपुर: (सतपाल सरारी) भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को गल्ला मण्डी पहुंचकर उन्होंने यहां धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से धान खरीद में हो रही समस्याओं की जानकारी ली । धान खरीद को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साध कहा कि किसानो का धान की खरीददारी नही की जा रही है । तोल केंद्र पर धान की खरीद न होने पर सवालिया निशान लगाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि यहां किसान के लिए शेड और कोई खास व्यवस्था नही है । किसान अपनी फसल टैक्टर ट्रॉली में लाद कर लाया है लेकिन उनकी फसल की खरीददारी नहीं की जा रही है । शेड न होने पर गर्मी बढ़ने पर किसान अपना धान कम दाम पर बेचने को मजबूर हो जाएगा । उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी की मांग कर रहा है, ताकि एमएसपी से कम दाम पर कोई उसकी फसल न खरीद सके । भाकियू नेता ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि तोल केंद्रों पर धान खरीद हो सके । आगे टिकैत ने कहा कि वे देशभर में ऐसे ही आकस्मिक निरीक्षण करके सरकार के झूठे वादे और दावों की पोल पट्टी खोलते रहेगे । लखीमपुर की घटना पर कहा कि वह लाशों पर पाव रख राजनीति नहीं करते । यदि लखीमपुर के दोषियों के विरुद्ध कारवाही कर गिरफ्तारी नहीं होती तो किसान देश भर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे । 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन