-->

search ad

सितारगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत को पुलिस ने वापिस भेजा।

सितारगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत को पुलिस ने वापिस भेजा।


सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज में कांग्रेसी नेता एवम कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत को रास्ते में रोककर वापस किया। सितारगंज बृहस्पतिवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत रामनगर से हल्द्वानी होते हुए अपने काफिले के साथ सितारगंज पहुंचे जहां से यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे उनके आने की सितारगंज पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी पुलिस प्रशासन पहले से हीआमरिया चौराहे पर मौजूद थी जैसे ही रंजीत रावत का काफिला सितारगंज पहुंचा पुलिस ने रंजीत सिंह रावत का काफिला रोक कर यूपी में नहीं जाने दिया और उनको हल्द्वानी के लिए शहर से बाहर कार्यकर्ताओं सहित छोड़ा गया। इससे गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की ओर सुरक्षा की दृष्टि से सितारगंज कोतवाल प्रकाश सिंह दानू मय पुलिस बल तथा उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, कांग्रेसी नेता करन जंग, हरपाल सिंह, मुख्तयार अंसारी, इश्तियाक अंसारी, बाबू मिया, रामनगीना प्रसाद सहित दर्जनों कांग्रसी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन