-->

search ad

नानकमत्ता के नंदीश्वर मंदिर के पुजारी ने ली नव रात्रों पर अर्ध समाधि

नानकमत्ता के नंदीश्वर मंदिर के पुजारी ने ली नव रात्रों पर अर्ध समाधि


नानकमता: (सतपाल सरारी) नंदीश्वर मंदिर के बाबा ने नव रात्रों के पावन पर्व पर क्षेत्र की सुख शांति और धर्म की रक्षा के लिये विधी विधान के साथ नव रात्रों की पूजा तक अर्ध समाधि मे लीन हो गए।नवरात्रों की पुजा शुरू होते ही नंदीश्वर मन्दिर ध्यानपुर मन्दिर के पुजारी बाबा महन्त समुन्दर गिरि ने क्षेत्र की सुख समृद्धी के लिये त्याग तपस्या हेतु माँ दुर्गा के इस पावन पर्व पर मन्दिर के प्रांगण मे विधी विधान से पूजा पाठ और हवन के बाद 14 अक्टुबर तक नौ दिनो के लिये अर्ध समाधी मे लीन हो गये है।तब तक भक्तो द्वारा मन्दिर मे लगातार पूजा पाठ और भजन कीर्तन चलते रहेगे। नौवे दिन बाबा जी की समाधी पूरी होने के बाद नौवे के दिन मन्दिर मे माँ भगपती का विशाल जागरण और अदभुत झाकियो के साथ भजन कीर्तन होगे।कार्यक्रम के सँचालक राजेन्दर सिहँ ने बताया कि 17 अक्टूबर को अखण्ड ज्योती के साथ पुर्णा गिरी दरबार तक भक्तो के साथ पैदल यात्रा की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन