-->

search ad

काशीपुर में ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौके पर दर्दनाक मौत

काशीपुर में ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौके पर दर्दनाक मौत


 काशीपुर: (सतपाल सरारी) अवैध खनन से ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी हादसे में बाल बाल बच गया । घटना के तत्काल बाद आरोपित डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज मृत देह परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सकटपुरा, थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद निवासी राजेश कुमार 31 वर्ष पुत्र जगदीश कुमार अर्चना कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। बताया गया है कि यह कंस्ट्रक्शन कंपनी रेलवे में ठेका लेती है। इन दिनों कंस्ट्रक्शन कंपनी का ग्राम लालपुर में अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी ने इंजीनियर को काशीपुर की शांति नगर में रहने के लिए कमरा दे रखा है। बताया जा रहा है कि बीती शाम लगभग 6बजे इंजीनियर राजेश कुमार स्पलेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 21सी जे/6430 पर सवार होकर साइड इंचार्ज भारत कुमार के साथ कमरे की ओर लौट रहा था इसी दौरान अलीगंज रोड पर साउथ सिटी के समीप विपरीत दिशा से द्रुतगति से चले आ रहे अवैध खनन से ओवरलोड डंपर संख्या यूपी 21सी टी/1631 के चालक नाम पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर इंजीनियर राजेश कुमार को मौत के घाट उतार दिया जबकि बाइक पर पीछे सवार साइड इंचार्ज भारत कुमार हादसे में साफ बच गया। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा होने लगी। इस दौरान खतरा भात आरोपी डंपर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में खड़े डंपर को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे अंत्य परीक्षण के लिए पीएम हाउस भेज दिया जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, 7 वर्षीय पुत्री नम्रता, 5 वर्षीय अमृता व 3 वर्षीय अंशिका समेत भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गया। हृदय विदारक घटना को लेकर मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन