काशीपुर आगामी विधानसभा चुनाव में, चुनाव नही लड़ेगे विधायक चीमा
08 अक्टूबर, 2021
Edit
काशीपुर: (सतपाल सरारी) क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर पत्रकार से बातचीत के दौरान आगामी विधानसभा में चुनाव ना लड़ने का को जानकारी दी है । भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी जगह उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ने को तैयार है । उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काशीपुर से उम्मीदवार घोषित करे। 20 वर्षों से विधायक की कुर्सी पर जमे चीमा ने कहा कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो चुकी है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है । उन्होंने पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों को लेकर कहा कि दावेदारी कई लोग करते हैं लेकिन पार्टी का टिकट जिसको भी मिल जायेगा उसे सब लोग चुनाव लड़ायेगें । चीमा ने दोहराते हुए कहा कि उनके पुत्र के टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा । उन्होंने जोर देकर कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगा सब लोग उसे चुनाव लड़ायेगें । विधायक चीमा ने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके है । जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है । त्रिलोक सिंह चीमा भी उसी तरह से शहर की सेवा करेंगे । हालांकि उन्होंने बताया कि जल्द ही त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा । इस मौके पर त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचार धारा से प्रभावित है । कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है । कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा । किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार इसको लेकर जल्द हल निकाल लेगी ।