ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू ने सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर किया रूद्रपुर में अभियान जारी
रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) डी.आई.जी नीलेश आनन्द भरणे के निर्देश पर शहर में स्पष्ट यातायात व्यवस्था के लिए अभियान शुरू किया है । अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू ने अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े ठेली फड़ों को हटवाया । वहीं अस्थाई पार्किंग के लिए सिब्बल सिनेमा के सामने स्थित खाली पड़ी भूमि से भी अतिक्रमणकारियों को भी खदेड़ा गया । जानकारी अनुसार पिछले दिनों रूद्रपुर आये डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे ने क्राइम कंट्रोल के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाने के कड़े निर्देश दिये थे । उन्होंने आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए इस पर प्राथमिकता से काम करने को कहा था । डी.आई.जी के निर्देश पर रूद्रपुर में यातायात को सुगम बनाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत आज सीओ टैªफिक भूपेंद्र भण्डारी, इंसपेक्टर विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी हयात सिंह, दरोगा मंगल सिंह, सतपाल सिंह ने टीम के साथ इंदिरा चैक से डीडी चैक तक हाईवे पर सडक किनारे खड़े ठेली वालों को हटा दिया । इसके साथ ही सिब्बल सिनेमा के सामने स्थित भूखण्ड से भी अतिक्रमणकारियों को हटाया गया । सीओ ट्रैफिक भूपेंद्र भण्डारी ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए सिब्बल सिनेमा के सामने पार्क में अस्थाई पार्किंग बनायी जायेगी । और उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों और वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी । शहर को जाम से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।