रुद्रपुर में अज्ञात युवक का शव पेड़ की से लटका मिला
08 अक्टूबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है । मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक शिला पिस्तौर के पास पुलिस को लोगो द्वारा सूचना मिली की आम के पेड़ में शव लटका है । जिसपर मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने करीब 36 वर्षीय युवक का शव लुंगी से बने फंदे से पेड़ पर लटके युवक का शव नीचे उतर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है । पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास कर रही है ।