घायल किसानों का हाल जानने रूद्रपुर पहुंचे पंजाब के पांच विधायक
रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) लखीमपुर खीरी काण्ड में किसानों पर हुए हमले में घायल हुए किसानों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में आज पंजाब के चार विधायकों ने पहुंचकर हाल चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की । जानकारी अनुसार बीते दिनों लखीमपुर खीरी काण्ड में पांच किसानों की मौत हो गयी थी और एक दर्जनों किसान घायल हो गये थे । कुछ घायल किसानों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। निजी अस्पताल में भर्ती बिलासपुर निवासी किसान गुरजीत सिंह कोटिया, दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह का हाल-चाल जानने के लिए आज पंजाब के पांच विधायक फतेह सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह, संतोख सिंह, सुरजीत सिंह धिमान यहां पहुंचे उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु बाबा के साथ घायल किसानों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । पंजाब के कांग्रेसी विधायकों ने घायल किसानों हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया । पांचों विधायकों ने यह भी कहा कि वह इस घटना की कठोर शब्दों में घोर निंदा करते हैं और उनका घायल किसानों के परिवारों के पूरी साहन भूति हैं । आगे उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सरकार पूरी तरह से हिटलर शाही रवैया अपना रही है और किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का प्रयास कर रही है । किसानों का हाल जानने के बाद पांचों विधायक लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए । इस दौरान संदीप चीमा, जगतार सिंह बाजवा, हरभजन सिंह विर्क भी मौजूद रहे ।