सितारगंज में जहरीले साप के डसने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत
09 अक्टूबर, 2021
Edit
सितारगंज: (सतपाल सरारी) सर्प दंश से गुरुनानक नगरी गोठा निवासी के 13 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा कि बीते बृस्पतिवार को लगभग दोपहर 2 बजे दिन में 13 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा अपने घर के बाहर खेत गया था।जहाँ मेड़ पर छिपे सर्प ने उसे अचानक डंस लिया।जबकि उसके माँ बाप मेहनत मजदूरी करने बाहर पंजाब गए हुए थे।गांव के ग्रामीणों ने उसे झाड़फूंक वालो को दिखाया जहाँ उसका इलाज भी किया गया लेकिन आज सुबह उसकी अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद कुलवंत को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की सरकार से मांग की है