ग्रामसभा लोका गोठा के ग्रामीणों ने मौलिक सुविधाओ को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
सितारगंज:(सतपाल सरारी) सितारगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा लोका गोठा के ग्रामीणों ने रोड़ नही तो वोट नही का नारा लगाते हुए उपजिलाधिकारी सितारगंज के कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। ओर उपजिलाधिकारी सितारगंज को ज्ञापन सौपा।ग्रामीणों का कहना था कि हमारी ग्रामसभा बेगुल डैम के अंदर बसी हुई है।और बनकुइया बाराकोली जंगल से लगी हुई होने के कारण हमें सरकार की मौलिक सुविधाओ का लाभ नही मिल पा रहा है।हमे जमीनों का मालिकाना हक नही दिया जा रहा।हमे जमीनों का मालिकाना हक मिले, हमे इंद्रा आवास दिए जाएं।हमारी ग्रामसभा तक पक्की रोड़ बनायी जाए।क्योंकि हमें सिर्फ वोट लेने तक ही इस्तेमाल किया जाता है।उसके बाद नेता हमारी ओर देखने तक नही आते है। आगे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सितारगंज को ज्ञापन देते हुए कहा कि जंगलात वाले हमे उजाड़ने पर तुले रहते है। जबकि हम भी भारत के नागरिक है उत्तराखंड के रहने वाले है तो हमे मौलिक सुविधाओ से क्यो वंचित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर सरकार हमे पक्के आवास नही दे सकती तो हमे पक्की दीवार पर छत पर टीन सेट बनाकर ही इन्द्रा आवास दे दे।हमे कोई भी मौलिक योजनाओ का सरकार लाभ नही दे रही है।अगर हमारी ग्रामसभा को पक्का रोड़ नही बना और इन्द्रा आवास नही मिले तो आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव का हमारी ग्रामसभा पूर्णरूप से बहिष्कार करते हुए किसी पार्टी के नेता को अपना वोट नही देगी और हम सब चुनाव का खुला बहिष्कार करेगे।क्योकि मोदी जी आप उन किसानों को 2000 रुपये दे रहे हो जिनकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये प्रति एकड़ है।लेकिन जो वास्तव में गरीब किसान है और इस योजना के असली हकदार है उनको आपकी सरकार अनदेखा कर रही है।इस मौके पर सतवंत सिंह बागी प्रदेश उपाध्यक्ष तराई सिख महासभा,अजय जायसवाल,योगेंद्र यादव,शिव कुमार,मनोहर,रंजीत कुमार,दलीप कुमार,संदीप कुमार,श्याम सुंदर,मास्टर सतिंदर कुमार,योगिंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।