-->

search ad

लखीमपुर में मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंदकर की गयी हत्या के विरोध में ग्राम डियोड़ी में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन।

लखीमपुर में मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंदकर की गयी हत्या के विरोध में ग्राम डियोड़ी में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन।


 लखीमपुर में मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ियों के नीचे रौंदकर की गयी हत्या के विरोध में ग्राम डियोड़ी में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन।

किसानों ने मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हुए

दोषियों पर हो सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की ।

मंत्री व पुत्र को किया जाये तत्काल गिरफ्तार पीड़ित परिवारों को दिया जाये न्याय।

नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) नानकमत्ता के ग्राम डियोड़ी में राज्य आंदोलनकारी दर्शन सिंह मलंगी के नेतृत्व ने दर्जनों किसानों व मजदूरों ने लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री पुत्र ने किसानों को गाड़ियों के नीचे कुचलकर हत्या करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।राज्य आंदोलनकारी दर्शन सिंह मलंगी ने कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसान शांतिपूर्ण तरीके से सरकार द्वारा थोपे जा रहे किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ काले झंडे दिखाने उप मुख्यमंत्री को जा रहे थे, लेकिन हंकार में डूबी मोदी सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र ने घर लौट रहे किसानों पर पीछे से तेज गति से जोरदार टक्कर मारते हुए गाड़ियों के नीचे रौंद दिया जिससे चार किसानों की मौके पर ही जान चली गई और दर्जनों किसानों को गम्भीर चोटे आयी। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले मंत्री पुत्र को यूपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उसको बचाने का योगी और मोदी सरकार का सहयोग कर रही है। राज्य आंदोलनकारी दर्शन सिंह मलंगी ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये और मंत्री पुत्र व मंत्री को जेल में बंद किया जाये क्योकि मंत्री ने दो दिन पहले किसानों को धमकी दी थी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है मंत्री पुत्र ने दिल दहला देने वाला जघन्य हत्याकांड किया है। वही मलंगी ने कहा कि विपक्ष की एक महिला श्रीमती प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिजनों के दुःख दर्द में शामिल होने जा रही थी लेकिन मोदी की डबल इंजन की हिटलरशाही सरकार ने उसे पकड़कर मुकदमे दर्ज कर जेल में डाल दिया वही अपराधी बेखोफ खुले घूम रहे है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।वही समाजसेवी हरेन्द्र प्रसाद बाबा ने योगी और मोदी सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि बेरोजगारी चर्म सीमा पर है महंगाई आसमान छू रही है अपराधी बेखौफ होकर जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे है वही उन्होंने कहा लखीमपुर खीरी में गृह मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ियों से कुचलकर जान से मारकर भी खुला घूम रहा है, सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं सँज्ञान लेते हुए यूपी पुलिस और सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि 302 का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे है।हरेन्द्र बाबा ने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।इस मौके पर राज्य आंदोलन कारी दर्शन सिंह मलंगी,हरेन्द्र प्रशाद बाबा, सोनू,बबलू,गुरनाम सिंह करनावल,ईमरान खान,सूखा खान,नन्हे खाँ,पूर्व प्रधान शकील अहमद, सुखविंदर सिंह, गोपाल सिंह, हरबंश सिंह, मंटू, हरजिंदर सिंह,मलकीत सिंह,जरनैल सिंह,करनैल सिंह, बलदेव सिंह,सुरजीत सिंह सहित दर्जनों किसान मोजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन