-->

search ad

धान की हो रही धीमी खरीददारी से खफा किसानो ने मिले आश्वाशन पर किया धरना खत्म

धान की हो रही धीमी खरीददारी से खफा किसानो ने मिले आश्वाशन पर किया धरना खत्म


किच्छा: (सतपाल सरारी) फसल तौल केंद्रों पर खरीद की धीमी खरीददारी के कारण किसान संगठनों में रोष देखने को मिला । उन्होंने मंडी परिसर के अंदर धरना देकर तौल की धीमी गति को बढ़ाने की मांग की । धरनास्थल पर पहुंचे आर.एफ.सी हरवीर सिंह ने किसानों के साथ वार्ता कर उन्हे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए राइस मिलर्स से धान का की पूर्ण खरीददारी का भरोसा दिलाया ।

जानकारी अनुसार मंडी समिति  किच्छा में 9 कांटे तौल के लिए लगाए गए है । किसान संगठनों का आरोप है कि धान की डेली पर कांटे पर 700 क्विटल खरीद की मांग की गई थी, लेकिन खरीद उस मानक के अनुरूप नहीं हो पा रही है । इसके साथ ही कच्चे आढ़तियों की और से खरीद नहीं की जा रही है, जिसके कारण किसान दुविधा में है । किसानों की परेशानी की सूचना मिलने पर आर.एफ.सी हरवीर सिंह भी मंडी परिसर में पहुंचे । किसानों को समझा बुझा कर शांत करवाने के बाद उन्होंने मंडी सभा पति कमलेंद्र सेमवाल के ऑफिस में राइस मिलर्स से बातचीत की । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के चढूनी जिलाध्यक्ष हरजिदर सिंह, संतोख सिंह, देवेंद्र सिंह विर्क सहित राम बाबू, महेंद्र गोयल, राजेश पाहवा, सुदर्शन ठुकराल, संजीव खन्ना, विकास मित्तल, अंकेश अग्रवाल, प्रकाश गोयल सहित दर्जनों किसान  मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन