आशा कार्यकत्रियों का पांचवे दिन भी कार्य बहिष्कार,दिया धरना।
सितारगंज: (सतपाल सरारी) ऐक्टू से समृद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सितारगंज ब्लॉक की दर्जनों आशा कार्यकत्रियों ने धामी सरकार के वादा पूरा न करने के खिलाफ पांचवे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए धरना जारी रखा। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओ को आशा कार्यकत्रियों ने अपने जी जान को लगाकर ताकत दी है।लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि आशा कार्यकत्रियों को प्रदेश की धामी सरकार सम्मानजनक मानदेय देने के अपने वादे पर कायम नही रह पायी है।यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदेश सरकार ने दुबारा आशा वर्करों की मांगो को अनसुना जारी रखा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका मुह तोड़ जबाब दिया जायेगा।आशा कार्यकत्रियों ने चेताया है कि प्रदेश सरकार तुरन्त आशाओ को मासिक वेतन देने की घोषणा करे नही तो उग्र आंदोलन होगा। कार्य बहिष्कार करने वाली आशाओ में ब्लॉक अध्यक्ष मंजू देवी,सरमीन सिद्दीक़ी, सीता, कंचन, सुमन वती, हेमंती नेगी, शांति जोशी, संजू यादव, इंद्रावती, प्रमोद कुमारी, ममता मिश्रा, मोसीना, शहनाज, शबनम,फुला देवी,प्रेमा देवी,सरिता मंडल,राजू देवी,चरनजीत कौर, कुलवंत कौर, लल्ली देवी, प्रेमवती देवी, तारावती, कमला देवी, रेणु देवी, सक्रांति, शीला देवी, भागीरथी, मीना देवी आदि शामिल थी ।