-->

search ad

नानकमत्ता में 20 लीटर अवैध शराब के साथ, तस्कर दबोचा

नानकमत्ता में 20 लीटर अवैध शराब के साथ, तस्कर दबोचा

 


नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने की मुहिम के तहत गस्त के दौरान 20 लीटर अवैध शराब के साथ बीते शुक्रवार को एक तस्कर को धर दबोचा । एसआई जगत सिंह भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम के समय पुलिस वाहन से ग्राम टुकड़ी बिचुवा तिराहे से गस्त के दौरान निकल रही थी इसी बीच पुलिस को एक व्यक्ति अपने कंधे पर काले रंग की रबड़ की ट्यूब ले जाता दिखाई दिया । जिसके बाद पुलिस की गाड़ी देख युवक ट्यूब को फेंक भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने तत्काल पीछा कर युवक को पकड़ लिया और रबड़ की ट्यूब की जांच की जिसकी जांच करने पर ट्यूब के अंदर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पूछताछ में तस्कर ने अपनी पहचान ग्राम बिचुवा निवासी सुखदेव सिंह पुत्र उर्फ छिबन्न पुत्र भूड़ सिंह 40 वर्षीय बताई । पुलिस ने युवक के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत धारा 60 के अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है ।


विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन