वन क्षेत्राधिकारी ने युवाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया।
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) दक्षिणी जोलासाल वन क्षेत्र के सुतलीमठ रेंज के प्रांगण में वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवो के जो विभिन्न प्रतियोगिताओं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे किशोरों व युवाओ ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लगभग 50 युवाओं के लिए वास्तविक प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर ही प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान पर भूड़ा किशनी के सुनील भंडारी, द्वितीय स्थान पर गौरव पोखरिया, तृतीय स्थान पर अंकित प्रसाद, चतुर्थ स्थान पर खेमराज जोशी तथा वेद भट्ट ने सान्त्वना स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेता युवा प्रतिभागियों को क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा तथा वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने सभी प्रतिभागियों को अपने विद्यालयी जीवन के संघर्ष के विषय मे विस्तार पूर्वक बताया तथा कभी भी जीवन मे हार न मानते हुए संघर्ष करने का संकल्प लेने को कहा।वही वन क्षेत्र के वनक्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने पुरस्कार वितरण के दौरान युवाओ को संबोधित करते हुए बताया कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की वर्तमान प्रकृति तथा परीक्षाओं को भेदने की तकनीकों के संबंध में विस्तार पूर्वक समझाया साथ ही वनों तथा वन्यजीवों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सुरक्षा किये जाने को लेकर शपथ दिलाई।साथ ही उन्होने स्कूली बच्चों के साथ जुड़ाव की अपनी पुरानी कहानियां भी साझा की।युवाओ के कार्यक्रम के बाद अपने संन्शयो पर क्षेत्रीय विधायक व वन क्षेत्राधिकारी से विस्तृत चर्चा की व वन्यजीवन से सम्बन्धित भी कई प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,धुर्व सिंह राणा,वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट, दान सिंह खोलिया वन दरोगा, केसर सिंह वन दरोगा, जगदीश प्रसाद वन दरोगा, हेमंत कुमार तिवारी वन आरक्षी, महिपाल वन आरक्षी, हरीश नेगी वन आरक्षी, महेश चंद्र आर्य वन आरक्षी,चतुर सिह,विशाल कुमार,परमजीत सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।