-->

search ad

नामी कंपनी के नाम पर नकली पैकिंग में बिक रहा था नकली नमक, इस तरह खुली पोल

नामी कंपनी के नाम पर नकली पैकिंग में बिक रहा था नकली नमक, इस तरह खुली पोल


रुद्रपुरः रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में नकली टाटा नमक बेचने का मामला प्रकाश में आया है । फर्जीवाड़े की जैसे ही भनक कंपनी के कर्मियों को लगी तो उन्होंने पुलिस के साथ उक्त स्थान छापेमारी की । जहां रम्पुरा क्षेत्र में एक दुकान से करीब 13 कट्टे नकली नमक बरामद किए गए । फिलहाल, पुलिस ने नामी कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाही को शुरू कर दिया गया है । 

कुछ समय पूर्व से उधम सिंह नगर जिले में कंपनी को टाटा नमक की खपत कम होने की रिपोर्ट मिली थी । जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधक ने क्षेत्र में सर्वे कराया तो टाटा नमक की खपत तो उतनी ही थी, लेकिन टाटा नमक के नाम पर लोगो को नकली टाटा नमक उपलब्ध कराया जा रहा था । जिसके बाद दिल्ली से आई टीम ने क्षेत्र में कई जगह रेकी की वहीं, पुलिस टीम को साथ में लेकर छापेमारी की गई तो रम्पुरा क्षेत्र में एक दुकान से भारी मात्रा में नकली टाटा नमक के बैग बरामद हुए । जिसके बाद पुलिस ने बैग समेत दुकानदार को हिरासत में लेते हुए कई दुकानों में छापेमारी की 

वही मामले में कई दुकानदारों से पुलिस टीम पूछताछ कर आगे की कारवाही की गई है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन