-->

search ad

शहीद सोनित कुमार सैनी को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद सोनित कुमार सैनी को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि


हरिद्वार: (सतपाल सरारी) गुवाहाटी में शहीद हुए जवान को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सैकड़ों लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई । बता दें गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्राम धनौरी, रुड़की निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी शहीद हो गये थे । उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर शोक श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद के घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की । सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार शहीदों के परिवारों और सैनिकों के परिवारों के लिए काम कर रही है । सीएम ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी । कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन