-->

search ad

मुख्यमंत्री ने किच्छा में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किच्छा में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास


किच्छा (सतपाल सरारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां कहा कि उत्तराखण्ड को समृद्ध बनाने के लिए वह एक एक पल का सदुपयोग कर रहे हैं । एक सौ तीन दिन के अपने कार्यकाल में उन्होंने तीन सौ तीस से अधिक फैसले लेकर हर वर्ग को राहत देने की कोशिश की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उजाड़ने का नहीं बल्कि बसाने का काम कर रही है । सीएम धामी आज किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे । कार्यक्रम में सीएम धामी ने खुर्पिया में उद्योग लगाने, पराग फार्म में विशाल पार्क बनाने, प. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा स्थापित करने, सीएचसी को उच्चीकृत करने, केंद्रीय विद्यालय, हाई स्कूल को इंटर काॅलेज में उच्चीकरण करने, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की डीपीआर का काम जल्द शुरू करने, 10 किमी हाॅटमिक्स सड़क बनाने, धोरा डैम की समस्या समाधान करने, गौशाला के लिए पांच एकड़ भूमि देने की घोषणाएं की । सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा विधायक राजेश शुक्ला में जनसेवा की ललक ने ही उनको क्षेत्र में लोकप्रिय बनाया है । जिसका प्रमाण सभा में लोगों की मौजूदगी ने स्पष्ट किया है । क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं के प्रस्ताव के साथ हर पल तत्पर हैं । मुख्यमंत्री ने कहा 103 दिन के कार्यकाल 330 से अधिक फैसले लिए उसमें हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया । एक एक पल का सदुपयोग करने का संकल्प लाया । 24 हजार पदों को भरने का फैसला लिया, भर्ती की प्रक्रिया शुरू है । परीक्षा का आवेदन शुल्क माफ किया । प्रतियोगी परीक्षा का एक वर्ष का समय खराब न हो समय बढ़ाने का काम किया। धामी ने कहा सरकार उजड़ने का नहीं बसने का काम कर रही है । मलिन बस्तियों के लिए कानून बनाया गया । मालिकाना हक के लिए जल्द ही नजूल पर कानून बनने जा रहा है । मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणाएं वही की जा रही है जिन्हें पूरा कर सकते हैं। हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है । उपनल और आशा वर्करों के लिये मानदेय में बढ़ोतरी की गई है । प्रदेश के राशन विक्रेताओं का बकाया किराया के जल्द भुगतान किया जायेगा । धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिये पीएम नरेंद्र मोदी ने सकारात्मक पहल की है । प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने के लिये हर पल इस दिशा में काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के से जनता को राहत पहुंचाई है। जनधन योजना, आयुष्मान योजना से जनता की उम्मीदों को पूरा किया गया है । सीएम ने कहा कि विधायक शुक्ला के जन्म दिन पर आज किच्छा में विभन्न विकास कार्यों को शुभारंभ किया जा रहा है । ये काम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे । कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सीएम धामी ने किच्छा विधानसभा के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रहे है । शुक्ला ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किच्छा में कोरी घोषणायें कर जनता को छलने का काम किया । पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है । रूद्रपुर मेडिकल कालेज की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल गई है । किच्छा विकास के क्षेत्र में पिछड़ गया था लेकिन उनके विधायक बनने के बाद भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है । शुक्ला ने कहा कि किसानों को राहत देते हुए धान का समर्थन मूल्य और खरीद केंद्रो में व्यवस्थायें बढ़ाई गई है । इस दौरान विधायक शुक्ला ने विभिन्न विकास कार्यों व जनसमस्याओं के निस्तारण की घोषणा करने पर सीएम धामी का आभार व्यक्त किया । इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएम का जोरदार स्वागत किया गया । सम्मान स्वरूप सीएम को बड़ी माला और चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। प्रभारी मंत्री यतीश्वरनानंद और विधायक राजेश शुक्ला को भी चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया । मुख्यमंत्री धामी समेत कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ नेताओं ने विधायक शुक्ला को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भी की । कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्विरानंद, स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, विधायक सौरभ बहुगुणा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, उमेद सेमवाल, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, विवेक राय, किसान आयेग के अध्यक्ष रामपाल, मनोज सक्सेना, आदेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता कुन्दन लाल खुराना, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीष खानवानी, सांसद प्रतिनिधि बिपिन जल्होत्रा व कुलदीप बग्गा, मंडी समिति अध्यक्ष कमलेन्द्र सेमवाल, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचन्द्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र पाल, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जानकी तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभित शर्मा, विनोद फुटेला, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, राजकुमार गुप्ता, सरन संधू, राकेष गुप्ता, रोहित कालरा, मयंक तिवारी, राजेष तिवारी, अभिषेक तिवारी, कफील मलिक, दया डसीला, डा0 एस0 के अरोरा, वंदना कुष्वाह, प्रकाष पंत, हाजी इदरीष कुरैषी, पप्पू खान, विरेन्द्र कुमार, जगमोहन लाल अरोरा, मुकेष कोली, नन्द लाल यादव, दीपक मिश्रा, अविरल तिवारी, भूपेन्द्र नेगी, सचिन चरन मैसी, नितिन चरन मैसी, गोल्डी गौराया, संगीता शर्मा, राजीव सक्सेना, सचिन सक्सेना, सभासद संदीप अरोरा, राजेष कुमार रज्जी, मनमोहन सक्सेना, शैल शुक्ला, हिमाशु शुक्ला, रेखा गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे । इस दौरान कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने किया ।

शुक्ला के जन्म दिन को ऐतिहासिक बना गये सीएम

किच्छा: विधायक राजेश शुक्ला द्वारा अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना सखा बताते हुए उन्हे कृष्ण की संज्ञा तथा स्वयं को सुदामा बताते हुए अपनी मित्रता का परिचय दिया । जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सम्बोधन करते हुए विधायक शुक्ला की जमकर प्रशंसा की । इससे पूर्व धामी ने लगभग 6159.76 लाख रुपये की येाजनाआों का शिलान्यास करते हुए ग्राम सभा रजपुरा ;प्रागफार्मद्ध जिला कारागार का निर्माण, राजकीय र्हाइ स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष दो कक्षा कक्ष एवं शौचालय निर्माण, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंगा में चार कक्षा कक्ष, ग्रामसभा बखपुर एवं नजीमाबाद डाम बस्तीद्ध में मिनी सोलर पम्पिंग पेयजल योजनाए शांतिपुरी नम्बर 04 में पाईप लाईन शिफ्टिंग कार्य, महाराजपुर के श्रीपुरए खामियां नम्बर 01ए प्रतापपुर इन्दरपुर में पेयजल योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य की घोषणा की । इसके अतिरिक्त 7713.33 लाख रुपये 106.21 लाख रुपये की अन्य विधानसभाओं की घोषणाओं को लेकर शिलान्यास किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन