-->

search ad

सड़क हादसे में पीएसी कर्मी सहित दो की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में पीएसी कर्मी सहित दो की दर्दनाक मौत


रूद्रपुर: किच्छा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से पीएसी कर्मी समेत दो लोगो की हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक 31 वाहिनी पीएसी मेस कर्मी 29 वर्षीय अनिल कालोनी पुत्र चंद्रशेखर कालोनी ओर उसका साथी 35 वर्षीय दुर्याेधन पुत्र शोभन सिंह निवासी डड्ढूडी नानकमत्ता देर रात सितारगंज मार्ग पर सिरसा चैकी कोतवाली बहेड़ी अंतर्गत मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये । दोनों काफी देर तक वहां सड़क किनारे पड़े रहे । संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी ओर फरार हो गया । सिरसा चैकी पुलिस की सूचना पर रात्रि लगभग 2 बजे आपातकाल सेवा 108 से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, वही दुर्याेधन को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया । उसने भी शनिवार सुबह हल्द्वानी में दम तोड़ दिया । पुलिस ने अनिल का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही दुर्याेधन के पोस्टमार्टम की कार्यवाही हल्द्वानी में की जा रही है । अनिल की दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने पर आसिटेंट कमांडेंट पीएसी 31 वाहिनी राजेन्द्र कोश्यारी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जानकारी ली । 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन