-->

search ad

शहीद हुए किसानों की याद में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पड़ा भोग

शहीद हुए किसानों की याद में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पड़ा भोग


नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसानों के चल रहे देश के आंदोलन में अभी तक शहीद हुए किसानों की शहादत की याद में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के आज भोग पड़े।जिसमें सैकड़ो किसानों ने पहुँचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की। इसके उपरांत दरबार साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया।जिसमें हजूरी रागी जत्था हरभेज सिंह, कथावाचक सुखवंत सिंह तथा गुरसेवक सिंह ने गुरु की महिमा का व्यख्यान कर बैठी संगत को निहाल किया गया।शहीद हुए किसानों को नमन कर श्रद्धाजलि देते हुए अरदास की गयी।इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स०सेवा सिह,जसवंत सिंह पलिया,जरनैल सिंह,हरपाल सिंह,गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह,मलूक सिह खिंडा,जसवंत सिंह उर्फ जस्सा,सुखवंत सिंह भुल्लर,मैनेजर रंजीत सिंह,बल्देव सिह चीमा,रंजीत सिंह राणा,सुरेंदर सिह करनावल,मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन