आरोप: जमीनी विवाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने तहरीर सौंप की कारवाही की मांग
नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर आरोपितो द्वारा महिला एव उसके स्वजनों से मारपीट का मामला एक सामने आया है । ग्राम ध्यानपुर निवासी लबिंदर कौर पुत्री स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह सिंह ने थाना नानकमत्ता में तहरीर सौंप कर बताया कि करीब 35 वर्ष पूर्व ग्राम ध्यानपुर निवासी स्वर्गीय छोटेलाल, वा छोटे सिंह राना से जमीन खरीदी थी । और उसी भूमि पर घर बना कर रहते आ रहे थे । इसी बीच जमीन हड़पने की नियत से बीते 24 सितंबर को तपेड़ा में आरोपित समर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लख्खी, (हिस्ट्रीशीटर) पुत्र प्रीतम सिंह, बूढ़ सिंह पुत्र डोगर सिंह, जितेन्द्र सिंह उर्फ मदारी पुत्र बसीर सिंह, द्वारिका सिंह राना पुत्र नमालूम ने हमारे साथ मारपीट कर जमीन के समस्त कागजात छीन लिए । जिसके बाद बीते शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास फिर से आरोपित आपने साथ अन्य कुछ लोगो को लेकर घर में घुस आए और फायर करते हुए गाली गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया । किसी तरह पीड़ित और स्वजनों ने कमरे में घुस कर खिड़की दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई । पीड़ित का आरोप है की ऐसी बीच आरोपितों ने घर में बनी चार दीवारी, बाथरूम, को ध्वस्त कर जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गए । पीड़ित ने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध जांच कर उचित कारवाही की मांग की है ।