-->

search ad

चंपावत में आपदा में मृतकों के स्वजनों से मिले सीएम

चंपावत में आपदा में मृतकों के स्वजनों से मिले सीएम

 

चंपावत: सीएम पुष्कर सिंह धमी ने आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया। उन्होंने तेलवाड़ा चम्पावत में आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री धमी ने कहा कि कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए । इसके बाद मुख्यमंत्री श्री धमी ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राशन समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू सर्वेक्षण किया जाए, जिसमें एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया जाए। उन्होंने जनपद में संचार, सड़क, बिजली तथा पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए। साथ ही बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाएं। आपदा राहत कोष से नुकसान ग्रस्त लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र ही आपदा प्रभावित इलाकों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए उपकरणों की आवश्यकता है तो क्रय कर लिए जाएं। साथ ही जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन कर उन्हें विस्थापित की जाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ धन सिंह रावत, विधयक पूरण फत्र्याल, विधयक कैलाश गहतोड़ी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन