-->

search ad

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: सौतेले पिता ने नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया कई बार दुष्कर्म; पति की मौत के बाद भी करता रहा छेड़खानी, मुकदमा दर्ज।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: सौतेले पिता ने नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया कई बार दुष्कर्म; पति की मौत के बाद भी करता रहा छेड़खानी, मुकदमा दर्ज।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) तहसील क्षेत्र के एक  गांव से बेहद सनसनीखेज और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि बचपन में उसके सगे पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उसकी मां ने सितारगंज क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से दूसरा विवाह कर लिया। कुछ समय बाद उसकी मां की भी मौत हो गई, जिससे परिवार बिखर गया—भाई पढ़ाई के लिए दूसरी जगह रहने लगा और बड़ी बहन की शादी हो गई। इसी बीच आरोपी सौतेले पिता की नीयत खराब हो गई और एक दिन उसने युवती का नहाते समय चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि भय और बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। बाद में उसने पीलीभीत जिले के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया और अपने नए जीवन की शुरुआत की, लेकिन 2021 में जब वह मायके आई तो आरोपी ने फिर से उसके साथ छेड़खानी की। यह बात जब उसने अपने पति को बताई तो पति ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिस पर आरोपी ने माफी मांग ली और उस समय मामला शांत हो गया। पीड़िता के अनुसार जनवरी 2026 में उसके पति की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया और यहां तक कि उसकी ससुराल तक पहुंचकर छेड़खानी की तथा मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी वहां गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल है, वहीं लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन