-->

search ad

उधम सिंह नगर में आजाद समाज पार्टी का बड़ा संगठन विस्तार, राजेन्द्र कुमार बने जिला प्रचार मंत्री — बहुजन विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प।

उधम सिंह नगर में आजाद समाज पार्टी का बड़ा संगठन विस्तार, राजेन्द्र कुमार बने जिला प्रचार मंत्री — बहुजन विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बहुजन समाज की आवाज को और मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उधम सिंह नगर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसला लेते हुए राजेन्द्र कुमार पुत्र परशुराम, निवासी सितारगंज, को जिला प्रचार मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि यह नियुक्ति परम पूज्य डा. भीमराव अम्बेडर और मान्यवर काशीराम की ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज के वंचित, शोषित व पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से की गई है। नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष ने राजेन्द्र कुमार से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरे उधम सिंह नगर में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को उठाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय है और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए ऐसे निर्णय आगे भी लिए जाएंगे। इस नियुक्ति की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं कई पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राजेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रचार-प्रसार गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा बहुजन समाज की आवाज और अधिक मजबूती से सामने आएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन