-->

search ad

मुआवजे के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुआवजे के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


गदरपुर: गदरपुर राज्य में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसान हो को फसलों के हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना कपूर की अगुवाई में उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर स्वागत दिलाए जाने की मांग की गई। शनिवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रभावित ग्रामीणों ने उप जिलाधकारी राकेश चंद्र तिवारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीती 17-18 अक्टूबर को हुई मूसलाधर बारिश के कारण बाढ़ से कई ग्रामों में किसानों की धन, सरसों, मटर, उडद और आलू की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है, साथ ही उन्होंने भारी बारिश के कारण गदरपुर के ग्राम रजपुरा नंबर 1 काॅलोनी में बाढ़ के पानी से प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए समुचित आर्थिक सहायता और ग्राम रजपुरा नंबर 1 काॅलोनी के ग्रामीणों के बैंक )ण माफ किए जाने की मांग की गई । ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, ब्लाकध्यक्ष विशू मक्कड़, गुरबाज सिंह विर्क, इंद्र प्रीत सिंह, दीपक कुमार, प्रताप सिंह, गुरदास, बबलू, चरणजीत, मोहम्मद यामीन, शिवम बेहड, मोहम्मद आरिफ, रूबी, लक्ष्मी देवी, माया देवी एवं सावित्री देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन