जमीनी विवाद में एक पक्ष के दीवार तोड़ने पर दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा।
नानकमता:(सतपाल सरारी) जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो मे जमकर विवाद हो गया। एक घर को गाँव वालो ने घेर लिया और ईट पत्थर बरसाए।सुचना पर पहुची पुलिस ने मामला शांत कराया।लेकिन कोई अप्रिय घटना होने की सुचना नही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ध्यानपुर गाँव मे आज दो पक्षो में एक पक्ष जमीन पर मकान का निर्माण कार्य करा रहा था ।लेकिन दूसरा पक्ष गाँव वालो को लेकर खेत मे पहुच गया और नव निर्मित बन रही दीवार और शोचालय की ईटे उखेडनी शुरू कर दी।दूसरे पक्ष का कहना था कि हमारे खेत मे कब्जा कर अबैध रूप से दिवार का निर्माण कराया जा रहा है।गाँव की भीड और निर्माण कराने वाले दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज और गहमा गहमी शुरू हो गई।देखते ही देखते दोनो तरफ से ईट पत्थर बरसने लगे ।इस अफरा तफरी की घटना को देखने वाले रहागीरो की भीड लग गयी।सूचना पर पहुची नानकमता पुलिस ने सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी को भी घटना स्थल पर पहुच कर मामले को शान्त कराया और एक बडी घटना होने से टल गयी ।लेकिन फिलहाल इस मामले मे अभी तक निर्माणकर्ता लविन्दर कौर की ओर से पुलिस को तहरीर सौपी गयी है।वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही थानाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है लेकिन ये राजस्व से समन्धित मामला है।लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ है अभी तक एक पक्ष लविन्दर कौर से तहरीर आयी है उसकी तहरीर पर मामला दर्ज करने की तैयारी है अगर दूसरे पक्ष से भी तहरीर आयी तो उसका भी मामला दर्ज किया जायेगा।