नानकमत्ता में चोरी की दो बाईको सहित तीन को धर दबोचा
नानकमत्ता: पुलिस ने चोरी की बाईको सहित तीन आरोपित चोरों को धर दबोचा है । थानाध्यक्ष कृष्ण चंद् आर्या ने बताया कि बाइक चोरों पर अंकुश लगाने को मुहिम के तहत ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान चलाया । विगत दिवस धार्मिक स्थल के गेट और गुरु नानक इंटर कॉलेज गेट के समीप से बाइक चोरी की अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक स्वामियों ने चोरी की पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी । जिसके बाद गठित पुलिस टीम ने कारवाही करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए । और बीते गुरुवार को मुखबिर से सूचना पाकर बाउली साहिब के पास कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर चोरी की दो बाइक संख्या यूके 06 एन 0581 और यूपी 24 ए आर 4800 को बरामद कर लिया । पकड़े गए चोरों ने अपनी पहचान ग्राम सरोंजा थाना नानकमत्ता निवासी विपिन सिंह पुत्र गुमानी सिंह उम्र 22 वर्षीय, नबी नगर थाना नानकमत्ता निवासी सूरज सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 24 वर्षीय, और नबी नगर निवासी विकास सिंह पुत्र मुकेश सिंह उम्र 24 वर्षीय बताई । पुछताछ में आरोपित चोरों ने बताया कि वह क्षेत्र में गिरोह बना कर बाईक चोरी का कार्य करते है । फिलहाल पुलिस तीनो के पुराने अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है । पुलिस ने तीनो आरोपित चोरों के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है । आरोपित चोरों की गिरफ्तारी करने वाली गठित टीम में थाना प्रभारी के.सी. आर्य एसआई जावेद मालिक, धर्मद्र आर्य, कांस्टेबल बोबिंदर कुमार, दिनेश चंद्र, रमेश चंद्र भट्ट, नरेंद्र रौतेला, सुरेश कुमार, देवेंद्र आदि शामिल थे ।