-->

search ad

खेत में बरामद हुआ हाथ बंधा हुआ शव, पुलिस छानबीन में जुटी

खेत में बरामद हुआ हाथ बंधा हुआ शव, पुलिस छानबीन में जुटी


रूद्रपुर:(सतपाल सरारी) किच्छा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव महाराजपुर स्थित एक खेत में मिला है। मृतका के हाथ बंधे हुए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव नदी में फैंक दिया गया। नदी में पानी अधिक होने के कारण शव नदी से खेत में पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह महाराजपुर निवासी परमिंदर सिंह अपने धान के खेत मे भरे पानी की निकासी के लिए गए थे। अचानक उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी। सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, लालपुर चैकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ किसी पुराने कपड़े से हुए बंधे हुए थे। महिला लोअर और टीशर्ट में थी। पहनावे से वह किसी संभ्रांत परिवार की विवाहित महिला प्रतीत हो रही थी। शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना होने की संभावना व्यत्तफ की जा रही है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को नदी के फेंक दिया गया और बीते दिनों आयी बाढ़ में बह कर शव महाराजपुर पहुंच गया और नदी के बहाव से वह परमिंदर सिंह के खेत मे पहुंच गया । पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम पैनल से करवाने के साथ ही डीएनए सेंपल सुरक्षित रखने की सिफारिश की है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन