-->

search ad

रुद्रपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो साल के मासूम की मौत

रुद्रपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो साल के मासूम की मौत


रूद्रपुर: भारी बारिश के बाद बस्तियों में हुआ जलभराव जानलेवा साबित हो रहा है । आपको बता दे कि बीती देर शाम एक गड्डे में भरे पानी में डूबने से दो साल के मासूम की मौत हो गयी । घटना रेशम बाड़ी क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां अतुल का दो वर्षीय पुत्र अरविंद बीती शाम घर के पास ही खेल रहा था । इसी बीच वह पास ही गड्ढे में भरे पानी में डूब गया । परिजन उसे आनन फानन में गड्ढे से निकालकर निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बालक के शव को दफना दिया था । घटना से परिजनों में कोराहम मचा है । स्वजनों का रो रोककर बुरा हाल है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन