-->

search ad

तराई पूर्वी वन प्रभाग को मिली सफलता, गुलदार पिजरे में हुआ कैद

तराई पूर्वी वन प्रभाग को मिली सफलता, गुलदार पिजरे में हुआ कैद


 
 सितारगंज:(सतपाल सरारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी वन क्षेत्र के रनसाली वन रेंज के संरौंजा वन क्षेत्र में लगे पिंजरे में गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली है।जिसे उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विधिवत, पशु चिकित्सकों की निगरानी में इस क्षेत्र से बहुत दूर,घने जंगलों में ,अन्यत्र छोड़ दिया गया है। 
गौरतलब है कि गुलदार का संरौंजा के आस पास लगातार विचरण बना हुआ था ओर वह लगातार ग्रामीणों के कुत्तों व बकरियों को निवाला बना रहा था।जिससे क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल बना हुआ था। वन टीम में उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द ,वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखंडी,पशु चिकित्सक हिमांशु पांगती , आयुष उनियाल, वन दरोगा भूपाल देव , गजेन्द्र बिष्ट,वन आरक्षी लाल सिंह नेगी , नरेन्द्र पाण्डे व दैनिक श्रमिक शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन