रम्पुरा में सात सट्टेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा
17 अक्टूबर, 2021
Edit
रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले में जुआ, आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शिकंजा कसते हुए पुलिस ने सात सट्टेबाजों को हजारों की नगदी के साथ धर दबोचा है । खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर को जुआ सट्टा आई.पी.एल माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर ने 3 टीमों का गठन कर रम्पुरा चैकी अन्तर्गत क्षेत्र में चल रहे सट्टा माफियों के विरूद्ध अभियान चलाने को कहा था । अभियान तहत रम्पुरा क्षेत्र से चार अलग-अलग जगहों से कुल सात लोगों को सट्टा की खाईबाडी लगाते हुए जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 22810 रूपये नकद व सट्टा पर्ची डायरी पैन, 3 मोबाईल फोन बरामद किये गये । पकड़े गये अभियुक्तों में पूरन लाल शर्मा पुत्र तेज राम शर्मा नि0 दुधियानगर रुद्रपुर , रवि विष्ट पुत्र शिनदयाल विष्ट निवासी रोहिल गिरिल कालोनी फूलसूंगा, विरेन्द्र पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी दुधियानगर रुद्रपुर, मुकेश पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी दुधियानगर रुद्रपुर, गुलशन पुत्र तेजपाल निवासी वार्ड न. 23 रम्पुरा, अनिल पुत्र गैंदन उर्फ कल्लू निवासी वार्ड न. 23 रम्पुरा एवं आकाश पुत्र राम प्रसाद निवासी वार्ड न. 23 रम्पुरा आदि शामिल हैं । सीओ ने बताया कि अभियुत्तफों गणों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है । सत्ताबाजो को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल विक्रम सिह राठौर, एसआई अनिल जोशी, जितेन्द्र सिह खत्री, कांस्टेबल आसिफ हुसैन,मदिस्सर आजम, महेश राम, गणेश धनिक,अमित जोशी, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे ।