-->

search ad

संदिग्ध हालातों में कमरे में फांसी का फंदा लगाकर, युवक ने की आत्महत्या

संदिग्ध हालातों में कमरे में फांसी का फंदा लगाकर, युवक ने की आत्महत्या


 रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) सिडकुल की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मूल रूप से सोमेश्वर निवासी चालीस वर्षीय नरेंद्र सिंह कैड़ा पुत्र भूपाल सिंह यहां आवास विकास में किराये के मकान में अकेला रहता था और सिडकुल स्थित पुरी इलैक्ट्रोनिक्स में काम करता था शुक्रवार रात नाईट ड्यूटी करने के बाद वह सुबह कमरे में आया। इसके बाद वह दिन भर सोया रहा। देर शाम तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने 112 पर पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो नरेंद्र कुण्डे से फंदे पर लटका हुआ था उसकी मौत हो चुकी थी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है । मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि शाम को उसकी कंपनी के दो लोग कमरे पर आये थे और कुछ देर बाद वापस चले गये । फिलहाल पुलिस मामले की जांच को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने इंतजार कर रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन