शिविर में बच्चो को दिया गुरुमति का ज्ञान, 80 बच्चो ने किया प्रतिभाग
नानकमत्ता: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की प्रधान बीबी जागीर कौर के दिशा निर्देशानुसार अनुसार एव गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के सहयोग से कमेटी के सचिव सिमरनजीत सिंह की देखरेख में 21 दिवसीय गुरुमुखी सिखलाई कैंप आयोजित किया गया । शिविर में करीब 80 बच्चो ने प्रतिभाग किया । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर मिशन के प्रचारक भाई सुखविंदर सिंह एमए ने ग्राम राधुलिया में बच्चो को गुरुमुखी भाषा का ज्ञान गुरुबाणी एव सिख धर्म के इतिहास की जानकारी दी । बच्चो को गुरुबाणी, पंज प्यारो के के नाम, पांच ककार दस गुरुओं साहिब एव सिख मर्याता की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । साथ ही गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया । प्रतिभागी बच्चों को धर्म प्रचारक की ओर से मेडल और सर्टिफिकेट सारोपा भेट कर सम्मानित किया गया । वही प्रतिभागी बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला है । इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर सिख मिशन के प्रचारक भाई सुखविंदर सिंह एमए, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुचरन सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर कौर, नरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रीत सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे ।