किराया मांगने पर बल्ली फन्टी व्यापारी का रास्ता घेर की मारपीट ।
नानकमत्ता:(ब्यूरो) किराया मांगने पर बल्ली फन्टी व्यापारी का रास्ता घेर आरोपितों ने मारपीट कर दी । ग्राम नंगला थाना नानकमत्ता निवासी मक्खन सिंह पुत्र स्वर्गीय निहाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया है कि ग्राम नंगला में उसकी बल्ली फन्टी और ग्राम केथुलिया में चक्की है । करीब दो साल पहले ग्राम ध्यानपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र सिंह व कुलवंत सिंह मकान बनवाने हेतु बल्ली फन्टी किराए पर ले गए थे । लेकिन जिसके उपरांत उन्होंने किराया नहीं दिया और दो वर्षों से लगातार टाल मटोल करते रहे । इसी बीच अचानक फिर से बीते रविवार को ग्राम ध्यानपुर निवासी कुलवंत सिंह व्यापारी की नंगला दुकान पर दुबारा से बल्ली फन्टी लेने के लिए आ पहुंचा और बल्ली फंटी की मांग करने लगा लेकिन पिछला हिसाब किताब न होने की वजह से दुकान के मालिक मक्खन सिंह ने समान देने के लिए मना कर दिया । जिससे कुलवंत सिंह बुरी तरह बौखला गया और दुकान से चला गया । इसके बाद जब दुकान स्वामी अपनी ग्राम केथुलिया स्थित चक्की की तरफ जा रहा था तो रास्ते में सूरज सिंह, उसकी बहन लखविंदर कौर, व राजविंदर कौर, और सूरज सिंह के जीजा कुलवंत सिंह ने रास्ता रोक लिया और गली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे । किसी तरह अपना बचाव कर व्यापारी अपने घर पहुंचा और पुलिस को आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कारवाही की मांग की । थानाध्यक्ष कृष्ण चंद आर्या ने बताया की फिलहाल मामले की जांच कर शुरू कर दी गई है और सत्यता पाए जाने पर जांच के बाद आरोपित दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाही की जायेगी ।फिलहाल अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नही लिया गया है।