-->

search ad

नानकमत्ता में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को धरा

नानकमत्ता में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को धरा

 

नानकमत्ता: (सतपाल सरारी) मादक पदार्थो और नशे पर पूर्ण अंकुश लगाने की मुहिम के तहत पुलिस के  चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमता पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  नानक सागर बाऊली साहिब के रास्ते पर एक बाइक सवार बिना नंबर को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार उतर कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने तत्काल पीछा कर युवक को दबोच लिया । जिसके बाद तलाशी लेने पर बाइक की पिछली सीट पर नीले रंग की गैलन बंधी हुई थी । जांच करने पर गैलन में अवैध 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान ग्राम कल्याणपुर निवासी थाना नानकमत्ता 35 वर्षीय छिन्दर सिंह पुत्र जीत सिह बताई ।वही आरोपित ने बाईक अपने मामा की होने की जानकारी दी । जिसपर पुलिस ने अरोपित पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन