कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मियों को मिला मानदेय वृद्धि का उपहार
12 अक्टूबर, 2021
Edit
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है । फैसले के अनुसार तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा। गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उपनल कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे । कई दिनों से कर्मचारी लगातार इसको लेकर आंदोलन भी कर रहे थे । सैनिक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने धरना समाप्त कराया था और वेतन बढ़ाने का भरोया दिया था ।